दक्षिण अफ्रीका के राजा की 12 साल की सजा शुरू

प्रीटोरिया, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में अपहरण, उत्पीड़न व आगजनी की घटना में दोषी पाए गए राजा बुयेलेखाया दालिंदयेबो की 12 साल की सजा गुरुवार को शुरू हो गई। वे दिवंगत नेल्सन मंडेला के भतीजे हैं।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी सजा को पलटने के प्रयास में नाकाम होने के बाद दालिंदयेबो जेल पहुंचे।

किंग दालिंदयेबो पर एक महिला व उसके छह बच्चों को अगवा करने, उसके घर में आग लगाने व चार युवकों को पीटने का आरोप है, जिनमें से एक की मौत हो गई थी।

न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अदालत के आदेश के मद्देनजर, पूर्वी प्रांत मथाथा के जेल कर्मियों के समक्ष उन्होंने समर्पण कर दिया। अदालत ने उनकी जमानत अवधि को बढ़ाने से बुधवार को इंकार कर दिया था।

इससे पहले, न्याय मंत्री माइकल मासुथा ने उनके मामले की दोबारा सुनवाई के उनके अनुरोध को खारिज करते हुए कहा था कि ऐसा करने का कोई न्यायिक औचित्य नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493