‘कृष्णदासी’ में यशश्री मसरुकर

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। ‘चंद्रगुप्त मौर्य’, ‘संस्कार धरोहर अपनों की’ और ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ में अपनी भूमिकाओं से मशहूर हुईं अभिनेत्री यशश्री मसरुकर छोटे पर्दे पर आगामी शो ‘कृष्णदासी’ में नजर आएंगी।

शो में वह एक युवती गायत्री की भूमिका निभाएंगी जो कि एक नए जमाने की ऐसी युवती है जो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती है।

यशश्री ने एक बयान में कहा, “गायत्री का किरदार काफी रोचक है और यह कहानी में काफी हेर-फेर और नाटकीयता लाएगा।”

यशश्री के अलावा शो में सना अमीन शेख, छवि मित्तल और इंदिरा कृष्णन भी शामिल हैं।

शो कलर्स चैनल पर 25 जनवरी, 2016 से प्रसारित किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493