शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.25 बजे 98.92 अंकों यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,018.62 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21 अंकों यानी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,925.35 पर कारोबार करते नजर आए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.04 अंकों की कमजोरी के साथ 26,101.50 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.9 अंकों की कमजोरी के साथ 7,938.45 पर खुला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493