आजादी के नाम पर आतंकवाद का समर्थन अस्वीकार्य : चीन

फ्रांसीसी पत्रकार उरसुला गॉथियर के चीन छोड़कर जाने के बाद यह बयान सामने आया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि चीन पर खबर बनाने वाले विदेशी मीडिया संगठनों और पत्रकारों के लिए चीन कानूनी अधिकार सुनिश्चित करेगा, लेकिन चीन की सरकार और नागरिक स्वतंत्रता के नाम पर आतंकवाद का समर्थन स्वीकार नहीं करेंगे।

बीजिंग में रहने वाली फ्रांसीसी पत्रिका लोब्स की पत्रकार गॉथियर ने अपनी रपट में शिनजियांग स्वायत्त क्षेत्र में होने वाले आतंकवादी हमलों की रोकथाम के लिए बनाई गई सरकारी नीतियों की आलोचना की थी, जिसके कारण सरकार ने पत्रकारिता का उनका प्रमाण-पत्र नीवीनीकृत करने से मना कर दिया।

लु ने कहा, “हमने फ्रांसीसी जनता की प्रतिक्रिया पर ध्यान दिया है।” उन्होंने बताया कि फ्रांस के अधिकांश नागरिकों ने चीन के फैसले के समर्थन में अपना बयान दिया है।

लु ने कहा कि यह दर्शाता है कि अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय समुदाय न्याय को बनाए रखने और आतंकवाद पर दोहरे मापदंड का विरोध करने में विश्वास रखते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493