चीन में शीतकालीन ओलम्पिक की धूम

यहां से 200 किलोमीटर दूर चोंगली में पर्यटकों की तादाद बढ़ गई है। शीतकालीन खेलों की याद जब आती है, तो चीन वासियों के जेहन में सबसे पहला नाम चोंगली का ही आता है।

ग्रेट वॉल के पास पहाड़ों से सजे इस शहर में शीतकालीन ओलम्पिक के अधिकांश खेलों का अयोजन होना है। इस शहर में पिछले सत्र में 16 लाख पर्यटक पहुंचे और इस सत्र में यह आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है।

32 साल के वू जिंगजिंग अपनी सात साल की बेटी को छुट्टी मनाने के लिए यहां लेकर आए हैं। उनका कहना है कि स्की मेरी बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है।

परिवार के साथ स्की का लुत्फ उठाना चीन में नया चलन है। चीन में युवा वर्ग स्की के प्रति काफी आकर्षित हो रहा है।

चोंगली के एक रिसॉर्ट जेन्टिंग रिसॉर्ट सीकेट्र गार्डन जो 2022 में होने वाले खेलों के आयोजन स्थलों में शामिल है, उसके मालिक झाओ क्वीओंग का कहना है कि पिछले सत्र के मुकाबले इस सत्र में स्की के लिए आने वाले परिवारों की तादाद में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सिर्फ यहां ही नहीं पूरे चीन नें स्की के रिसॉर्ट बच्चों को अपनी ओर आर्कषित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से चोंगली में चार स्की रिसॉर्ट हैं और कई रिसॉर्ट का निर्माण जारी है और यहां नबंवर 2015 तक 248,000 पर्यटक आ चुके हैं। यह आंकड़ा 2014 के इसी महीने के आंकड़े से 30 फीसदी ज्यादा है।

बीजिंग के 40 लाख निवासी अगले साल अप्रैल में होने वाले शीतकालीन खेलों की 128 स्पर्धाओं से जुड़ सकते हैं। हेबई में यहा आंकड़ा 20 लाख तक जा सकता है।

उत्तर पूर्व में हिलोंगजियांग और जिलिन राज्य भी ज्यादा स्की रिसॉर्ट खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493