बीजिंग, 1 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार जैकी चैन चीन और कोरिया के निर्माताओं द्वारा संयुक्त रूप से निर्मिा की जा रही फिल्म ‘फेटल काउंटडाउन : रीसेट’ में बतौर निर्माता भागीदार होंगे।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, विज्ञान पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन कोरियाई फिल्मकार चांग करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2014 में ‘द टारगेट’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म को केन्स मिडनाइट एंट्री मिली थी। फिल्म में मिनी यांग और वालेस हुओ जैसे चीनी सितारों ने काम किया था।
फिल्म की कहानी अकेली मां और एक वैज्ञानिक पर आधारित है, जो अपने अपहृत बेटे को बचाने के लिए यात्रा पर है।
फिल्म निर्माण के एक करीबी सूत्र ने कहा कि फिल्म दोनों देशों के बीच संयुक्त रूप से निर्मित हो रही सबसे बड़े बजट की फिल्म है। इससे दोनों देशों के बीच भागीदारी बढ़ेगी।
फिलहाल बुसान में फिल्म का निर्माण कार्य चल रहा है और यह फिल्म (रीसेट) 2016 के उत्तरार्ध में रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath