विंसलेट को बचपन में मोटापे की वजह से चिढ़ाते थे बच्चे

लॉस एंजेलिस, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट का कहना है कि बचपन में उनके लुक की वजह से उन्हें काफी चिढ़ाया जाता था। खासतौर पर मोटापे की वजह से उन्हें काफी परेशान किया जाता था।

वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, विंसलेट ने ‘सीबीएस संडे मॉर्निग’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “बचपन में मेरे लुक की वजह से बच्चे मुझे तंग करते थे।”

उन्होंने कहा, “मैं बचपन में बहुत मोटी थी, जिस वजह से मुझे काफी सताया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493