चीन में लोगों ने खेल-खेल में किया नए साल का स्वागत

83 वर्षीय तैराक युआन जुओफेंग ने लगातार 20वीं बार चांगचून साउथ लेक पार्क में तैराकी की।

युआन ने बर्फ की सिल्लियों से भरे ठंडे पानी में तैराकी के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए कहा, “स्वास्थ्य और खुशी के लिए। नए साल की शुभकामनाएं!”

हाइकिंग में हिस्सा लेने वाले चांगचून के नागरिक मेंग फानशियाओ ने कहा, “हमने इंटरनेट पर फोटो साझा कर इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए अपने सभी दोस्तों को प्रेरित किया।”

बीजिंग में पिछले 21 सालों से ग्रेट वॉल पर चढ़कर नए साल का जश्न मनाने की परंपरा चली आ रही है और इस साल करीब 2,000 लोगों ने इस परंपरा का पालन कर नए साल का जश्न मनाया।

मैराथन का बुखार नए साल में भी लोगों के सिर चढ़ कर बोला। शंघाई में करीब 5,000 और निंगशिया हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन में करीब 4,000 लोगों ने ‘न्यू ईयर जोगिंग’ में हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493