चेन्नई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म ‘सरदार गब्बर सिंह’ 8 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म की यूनिट के एक सदस्य ने बताया, “इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में अगले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी। इसके बाद फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख आठ अप्रैल रखी है।”
यह साल 2012 की फिल्म ‘गब्बर सिंह’ का सीक्वल है। इसका निर्देशन के.एस. रविंद्र ने किया था, जिसमें काजल अग्रवाल की मुख्य भूमिका थी।
फिल्म का संगीत देवी प्रसाद ने दिया था। कल्याण और शरथ मरार ने इस फिल्म का संयुक्त रूप से निर्माण किया था।
dharmpath.com dharmpath