रियल मेड्रिड में लौट सकते हैं सिल्वा

रियो डी जेनेरियो, 2 जनवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के साथ हुए लोन पर करार के तहत ओलम्पिके डी मार्सिले में गए लुकास सिल्वा मेड्रिड में वापसी कर सकते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि सिल्वा जल्द ही मेड्रिड से जुड़ने वाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिल्वा फ्रेंच लीग 1 में टीम को पहली जगह दिलाने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में एक भी गोल नहीं किया।

मार्सिले इस समय लीग 1 में 10वें स्थान पर है।

2014-15 में रियल से जुड़ने के बाद सिल्वा ने पिछले साल क्लब की ओर से आठ मैच ही खेले हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493