‘ब्रॉडवे’ ला सकता है थियेटर संस्कृति : विक्रांत पवार

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। डिज्नी इंडिया ने ब्रॉडवे की संगीतमय प्रस्तुति के जरिए भारत में पहली बार ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ की शानदार कहानी पेश की। डिज्नी का यह प्रयास मुंबई और दिल्ली दोनों में ही बेहद सफल रहा।

शो के निर्देशक विक्रांत पवार का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से देश में लाइव थियेटर दोबारा प्रचलित हो सकता है।

डिज्नी इंडिया के क्रिएटिव हेड पवार ने आईएएनएस को कहा, “ब्रॉडवे की ही तरह भारतीय प्रतिभाओं को शामिल करके दर्शकों की रुचि के शो पेश करना बेहद जरूरी है। लोग जब इन्हें देखेंगे और पसंद करेंगे तो थियेटर की संस्कृति बढ़ेगी।”

उन्होंने बताया कि भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया था।

संगीतमय शो ‘झूमरू’ और ‘जंगूरा’ के लिए मशहूर पवार ने मुंबई के दर्शकों के उत्साह की भी तारीफ की।

एकेडमी अवॉर्ड विजेता एनिमेटिड फिल्म पर आधारित ब्रॉडवे की यह संगीतमय प्रस्तुति भारत के दर्शकों के लिए भी ‘न्यूयार्क ब्रॉडवे’ और ‘लंदन वेस्ट एंड’ की तर्ज पर भव्य रूप में प्रस्तुत की गई थी।

पवार के लिए ब्रॉडवे का निर्देशन बेहद खास रहा।

उन्होंने कहा, “डिज्नी के साथ काम करना सौभाग्य की बात है। अपने काम के लिए टीम की सराहना मिलना बेहद अच्छा अनुभव रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493