अमिताभ को व्हीलचेयर तक सीमित रखना मुश्किल था : बिजॉय

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘वजीर’ के निर्देशक बिजॉय नांबियार का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार शख्सियत को व्हीलचेयर में रोक कर रखना एक बहुत बड़ा काम था।

फिल्म में अमिताभ एक व्हीलचेयर आश्रित व्यक्ति की भूमिका में हैं।

बिजॉय ने यहां कहा, “हम शुरुआत से जानते थे कि मुख्य नायक व्हीलचेयर पर रहेगा। ऐसी ओजस्वी शख्सियत वाले माननीय बच्चन को फिल्म में लेना एवं उन्हें एक व्हीलचेयर तक सीमित रखना हमारे लिए एक बहुत बड़ा काम था।”

बिजॉय का मानना है कि अमिताभ (73) ने व्हीलचेयर-आश्रित व्यक्ति के किरदार को बखूबी निभाया और उसमें जान डाल दी।

उन्होंने कहा, “उन्होंने इसे बहुत आसां बना दिया। उन्होंने ऐसा दिखाया मानो वह लंबे समय से एक व्हीलचेयर पर रहे हैं। उन्होंने किरदार को बहुत विश्वसनीय बना दिया है और पटकथा को उसी चीज की जरूरत थी, जो उन्होंने की।”

फिल्म में फरहान अख्तर, जॉन अब्राहम एवं नील नीतिन मुकेश भी हैं। यह आठ जनवरी को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493