यहां राष्ट्रीय पार्क में लुप्तप्राय वन्यजीवों और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पार्क के वरिष्ठ वार्डन डिक्सन रिटन ने कहा कि पार्क का दौरा करने वाले विदेशी पर्यटकों में 60 प्रतिशत से अधिक चीनी नागरिक हैं। इससे प्रतिमाह कम से कम 100 चीनी पर्यटकों को यहां बुलाने के लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीदें बढ़ी हैं।
रिटन ने गुरुवार को कहा, “24 दिसंबर से पार्क आने वाले 100 विदेशी पर्यटकों में एक बड़ी संख्या चीनी नागरिकों की है।”
यह पार्क सामान्य तौर पर पश्चिमी और यूरोपीय दशों के नागरिकों में सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। हालांकि 2013 से आतंकवादी गुट अल शबाब द्वारा किए गए आतंकवादी हमलों के बाद से असुरक्षा के डर से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है।
dharmpath.com dharmpath