बालाकृष्णा के साथ काम करना सहज : गौतम

चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू फिल्म ‘डिक्टेटर’ में अभिनेता नंदामुरी बालाकृष्णा के साथ काम कर रहे अभिनेता गौतम कुरूप ने बालाकृष्णा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चत किया कि वह सेट पर सहज रह सकें।

चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू फिल्म ‘डिक्टेटर’ में अभिनेता नंदामुरी बालाकृष्णा के साथ काम कर रहे अभिनेता गौतम कुरूप ने बालाकृष्णा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चत किया कि वह सेट पर सहज रह सकें।

फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभा रहे गौतम ने आईएएनएस से कहा, “उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था। वह खुद को सर कहलाने की जगह बाला कहलाने पर जोर देते थे। उनका रवैया न केवल दोस्ताना था, बल्कि उन्होंने मुझे अन्य तेलुगू फिल्मों में काम करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।”

श्रीवास द्वारा निर्देशित फिल्म गौतम की पहली तेलुगू फिल्म है।

उन्होंने कहा, “मेरी संक्षिप्त भूमिका है। बाला और मेरे दो दृश्य हैं। मेरा छोटा किरदार है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मेरे लिए सही फिल्म के साथ तेलुगू फिल्मों की शुरुआत जरूरी थी। मुझे इससे बेहतर फिल्म नहीं मिल सकती थी।”

फिल्म ‘डिक्टेटर’ में अंजलि और सोनल चौहान भी मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 13 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

गौतम ने ‘थुप्पाकी’ और ‘नेरूंगी वा मुतामिदते’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी कई अन्य फिल्मों के लिए बातचीत हो रही है।

इसके साथ ही गौतम हिंदी फिल्म ‘भंवरी’ के प्रदर्शन के लिए भी तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493