इटली ने कंपनी पर आरोप लगाया था कि उसने इटली में हुई 87.9 करोड़ यूरो आय की घोषणा इटली में न कर आयरलैंड में की थी, जहां कम कर लगता है।
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने दिसंबर के शुरू में दावा किया था कि कंपनी कर के एक-एक डॉलर का भुगतान करती है। हालांकि कंपनी के अधिकारी आखिरकार कर का भुगतान करने के लिए तैयार हो गए हैं, जो इटली में लागू 27.5 फीसदी कर से अधिक है।
एप्पल ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार किया है और कर अधिकारियों ने सिर्फ इतना कहा है कि एप्पल कर का निपटारा करने के लिए तैयार हो गई है। इस बारे में औपचारिक घोषणा कुछ दिनों में हो सकती है।
कर विशेषज्ञों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह मामला दूसरी कंपनियों के लिए कितना बड़ा सबक साबित होगा, लेकिन एक महत्वपूर्ण मामला है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनी यूरोप के एक देश में इतनी बड़ी कर राशि का भुगतान करने के लिए तैयार हुई है, जिसकी घोषणा यूरोप के एक दूसरे देश में की गई थी।
इटली के अधिकारियों ने कहा है कि वे ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन की गतिविधियों का भी अध्ययन कर रहे हैं। दूसरे देशों में गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट इंक और ईबे इंक जैसी कंपनियां भी कर अधिकारियों के निशाने पर हैं। यदि एप्पल का मामला उदाहरण बनता है, तो ऐसे कई और मामले सामने आएंगे।
dharmpath.com dharmpath