नोमा को ‘हरमाइन’ के रूप में देखने को उतावली हैं एमा

लंदन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ‘हैरी पॉटर’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों में हरमाइन ग्रेनजर का किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री एमा वॉटसन आगामी नाटक ‘हैरी पॉटर एंड द कर्सड चाइल्ड’ में अभिनेत्री नोमा डुमेजवेनी के हरमाइन का किरदार निभाने को लेकर उत्साहित हैं।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, एमा ने ट्विटर पर नाटक में नोमा द्वारा उनका मशहूर किरदार ‘हरमाइन’ निभाए जाने को लेकर अपनी उत्सकुता बयां की।

एमा ने लिखा, “मंच पर इस साल हरमाइन के रूप में नोमा डुमेजवेनी को देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”

जैक थ्रोन एवं जॉन टिफैनी के साथ मिलकर ‘हैरी पॉटर’ की कहानी को जन्म देने वाली लेखिका जे.के. रोलिंग ने पूर्व में हरमाइन की भूमिका में नोमा को लेना का समर्थन किया था।

‘हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड’ का मंचन यहां सात जून से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493