2 यहूदी चरमपंथियों पर 3 फिलीस्तीनियों की हत्या का आरोप

समाचार वेबसाइट ‘द वाला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या का मुख्य आरोपी जेरूसलम निवासी अमिराम बेन युलिएल (21) है और दूसरा आरोपी एक किशोर है, जिसके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

पिछले साल 31 जुलाई को हुए हमले में दवाबशेष परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें 18 महीने का बच्चा अली भी शामिल था।

पश्चिमी तट के एक पुलिस कमांडर ने बताया कि गहन जांच के बाद ये अभियोग तय किए गए।

अदालत द्वारा तय किए गए अभियोग के अनुसार, दोनों आरोपी फिलीस्तीन में अशांति फैलाना चाहते थे और यहूदी बस्तियों को हटाने से नीति निमार्ताओं को रोकना चाहते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493