साउथवेस्ट सिक्युरिटीज के रविवार के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार से शुक्रवार तक शंघाई और शेंझेन स्टॉक एक्सचेंजों में 34 कंपनियों के करीब 9.27 अरब शेयरों में कारोबार फिर से शुरू हो जाएगा।
इनमें सर्वाधिक करीब 49 अरब युआन मूल्य के शेयर इंडस्ट्रियल बैंक कंपनी के होंगे, जो शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं। इन शेयरों में गुरुवार को फिर से व्यापार शुरू हो जाएगा।
चीन में शेयर बाजारों के नियमों के मुताबिक, कंपनियों के प्रमुख शेयर धारकों के शेयर एक से दो साल के लिए लॉक-अप अवधि में रहते हैं। उसके बाद ही उनमें कारोबार की इजाजत मिलती है।
dharmpath.com dharmpath