लॉस एंजेलिस, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद ने गायक जायन मलिक की शर्टलेस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर डाल दिया है।
अफवाह है कि गीगी और जायन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्वीर में जायन का चेहरा छिपा हुआ है, लेकिन टैटू की वजह से उन्हें पहचाना जा सकता है। तस्वीर में जायन एक बिल्ली के बच्चे को हाथ में पकड़े हुए हैं।
इस तस्वीर से पता चलता है कि जायन और गीगी का रिश्ता मजबूत होता जा रहा है, लेकिन प्रशंसकों ने इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं।
dharmpath.com dharmpath