भूकंप से हिला बांग्लादेश, 2 की मौत

ढाका, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में सोमवार तड़के आए तेज भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य 100 लोग घायल हुए हैं। पड़ोसी देश भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में भूकंप के दौरान अपनी जान बचाने को लेकर मची अफरातफरी में 100 लोग घायल हो गए।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र भारत के मणिपुर राज्य का तेमांगलांग जिला बताया गया है।

ढाका पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल भूकंप से कोई बहुत बड़ा नुकसान होने की खबर नहीं है।

बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के एक मौसम विज्ञानी ने कहा कि भूकंप तड़के 4.35 बजे आया, जिसका केंद्र 352 किलोमीटर दूर पूर्वी-पूर्वोत्तरी ढाका में था।

ढाका के रहने वाले अब्दुर रहीम ने भूकंप को एक बड़ा झटका बताया, जिसने उनके घर को हिलाकर रख दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493