नेपीडा, 4 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार की एक कंपनी को देश के दक्षिण-पश्चिमी ऐयावड्डी क्षेत्र में पाठेन के नागवेसांग बीच के निकट समुद्र में एक विशाल गैस भंडार मिला है। यह जानकारी सोमवार को एक आधिकारिक रिपोर्ट से मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के यह गैस भंडार एक परीक्षण कुएं में मिला है, जो समुद्र तट से 48 किलोमीटर दूर है। भंडार रोटरी टेबल से 5.3 किलोमीटर नीचे और समुद्र तल से दो किलोमीटर नीचे मिला है।
कंपनी ने नवंबर 2015 में ड्रिलिंग शुरू की थी।
म्यांमार को 2014-15 में तेल एवं प्राकृतिक गैस निर्यात से 4.6 अरब डॉलर से अधिक की आय हुई थी।
dharmpath.com dharmpath