मेक्सिको सिटी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के मोरेलोस प्रशासन ने टेमिक्सको की नवनिर्वाचित महापौर गिजेला राक्वेल मोटा ओकाम्पो की हत्या के जांच के आदेश दे दिए हैं।
गिजेला का रविवार को उनके घर में घुसकर कत्ल कर दिया गया था। उन्होंने एक दिन पहले ही शपथ ली थी।
मोरेलोस के गवर्नर ग्रेसो रामिरेज ने रविवार को बताया कि महापौर की एक माफिया गिरोह लोस रोजोस ने शनिवार को हत्या करवाई थी।
वारदात को अंजाम देकर वैन में बैठकर फरार हो रहे हत्यारों का पुलिस ने पीछा भी किया था। हत्यारों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों का मार गिराया था और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया था।
रामिरेज के मुताबिक, इस वारदात को एक माफिया गिरोह ने अंजाम दिया है।
स्थानीय सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्धों में एक नाबालिग लड़का और एक महिला है।
मोटा ओकाम्पो वामपंथी दल ‘पार्टी ऑफ द डेमोक्रेटिक रिवोल्यूशन’ (पीआरडी) की सदस्य थीं। हत्या के बाद उनके सहयोगियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
dharmpath.com dharmpath