मशहूर ‘स्टार वार्स’ फ्रेंचाइजी की इस नई फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में रिलीज के बाद केवल 17 दिनों के भीतर 74 करोड़ डॉलर कमा लिए। फिल्म के निर्देशक जे.जे. अब्राम्स हैं। इस कमाई के साथ ही यह फिल्म उत्तरी अमेरिका में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
कमाई के लिहाज से जेम्स कैमरन निर्देशित ‘अवतार’ इस सूची में पहले स्थान पर है। 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 76 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।
dharmpath.com dharmpath