हैरी स्टाइल्स बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार : जे जेड

लंदन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। रैपर जे जेड ने बॉयबैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य हैरी स्टाइल्स के करियर को नई ऊंचाइयां देने और उन्हें बॉयबैंड सदस्य से दुनिया का सबसे बड़ा एकल कलाकार बनने में मदद करने की पेशकश की है।

लंदन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। रैपर जे जेड ने बॉयबैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य हैरी स्टाइल्स के करियर को नई ऊंचाइयां देने और उन्हें बॉयबैंड सदस्य से दुनिया का सबसे बड़ा एकल कलाकार बनने में मदद करने की पेशकश की है।

उनका कहना है कि वे हैरी को दुनिया के सबसे बड़े एकल कलाकार के रूप में स्थापित करने में मदद कर सकते हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जे ने स्टाइल्स को उनके एकल करियर को सफल बनाने के लिए मदद का प्रस्ताव दिया है।

जे ने समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ को रविवार को बताया, “हैरी को दुनियाभर में सभी जानते हैं और उन्हें इसके लिए किसी की मदद की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें एक ग्रुप बैंड के सदस्य के अतिरिक्त एक एकल कलाकार के तौर पर स्थापित होने की जरूरत है।”

जे ने कहा, “मैं उन्हें बड़े कलाकारों और बड़े निर्माताओं के साथ काम करने का मौका दिला सकता हूं और एक साल के भीतर ही उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार बना सकता हूं।”

स्टाइल्स एकल कलाकार के तौर पर स्थापित होने का प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने ‘अमेरिकन सोसायटी ऑफ कम्पोजर्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स’, के साथ नए गानों का पंजीकरण भी कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493