फिजी में नए राष्ट्रीय झंडे के लिए सलाह की समय सीमा बढ़ी

सुवा, 4 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फिजी के राष्ट्रपति बोरेक बैनीमरामा ने फिजीवासियों से नए राष्ट्रीय झंडे के डिजाइन को लेकर सलाह देने की अपील की है। फिजी के सरकारी प्रसारक फिजी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

सुवा, 4 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फिजी के राष्ट्रपति बोरेक बैनीमरामा ने फिजीवासियों से नए राष्ट्रीय झंडे के डिजाइन को लेकर सलाह देने की अपील की है। फिजी के सरकारी प्रसारक फिजी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी।

फिजी सरकार ने नए राष्ट्रीय झंडे के डिजाइन को लेकर राय देने की अवधि 29 फरवरी तक बढ़ा दी है।

बैनीमरामा के मुताबिक अब तक नए राष्ट्रीय झंडे के कई डिजाइन सरकार को मिले हैं, जिसमें से पिछले साल चुनिंदा 23 डिजाइनों को प्रकाशित किया गया था। इसके बाद भी कई नए डिजाइन लगातार भेजे जा रहे हैं।

बैनीमराना ने कहा, “नई समयसीमा के अनुसार 1 से 19 मार्च 2016 के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा 5 डिजाइनों का चयन किया जाएगा, जिसमें से वोटिंग के माध्यम से नए राष्ट्रीय झंडे के डिजाइन का चयन किया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “नए झंडे को चुनने के लिए लोग सार्वजनिक विचार-विमर्श के अलावा सोशल मीडिया और टेक्ट्स मैसेज के माध्यम से भी राय दे सकते हैं। जिस डिजाइन को सबसे ज्यादा वोट मिलेगा उसे 1 जुलाई को फिजी का नया राष्ट्रीय झंडा घोषित कर दिया जाएगा।” नए राष्ट्रीय झंडे को पहली बार 7 सितंबर को संविधान दिवस के अवसर पर फहराया जाएगा।

फिजी को 10 अक्टूबर 1970 को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी। फिजी के वर्तमान झंडे पर अंग्रेजी हुकूमत की गहरी छाप है, यहां तक कि उस पर ब्रिटेन का झंडा भी छपा है।

पिछले साल बैनीमराना ने राष्ट्रीय झंडे में बदलाव की इच्छा को जाहिर करते हुए कहा था, “फिजी के राष्ट्रीय झंडे पर ब्रिटेन की गहरी छाप है, जो कि गुलामी का प्रतीक है। ब्रिटेन हमारा दोस्त है और हमेशा रहेगा, लेकिन हमारे झंडे पर उनकी छाप 21वीं सदी में किसी भी फिजीवासी के लिए प्रासंगिक नहीं है। “

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493