मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी आलीशान कार को दरकिनार करते हुए अपने बेटों-रिहान व रिधान को ऑटो में सैर कराई।
ऋतिक ने ऑटो के इस सफर का एक फोटो ट्विटर पर साझा किया और लिखा, “एक ऑटो घर लाया। डैडी के लिए जो यात्रा की सामान्य सी कीमत है, वह बच्चों के लिए एक रोमांचकारी यात्रा बन गई।”
ऋतिक को अक्सर अपने दोनों बेटों के साथ मौज-मस्ती व सैर-सपाटा करते देखा जाता है।
वह इस वक्त आशुतोष गोवारीकर की आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की शूटिंग कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath