टोक्यो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मई में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं।
टोक्यो, 4 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मई में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं।
अध्यक्ष की हैसियत से जापान इस साल जी-7 सम्मेलन की मेजबानी करेगा। आबे जी-7 के अन्य देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन और अमेरिका के नेताओं से मुलाकात कर सहयोग के उन मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं जिन पर सम्मेलन में चर्चा होनी है। इनमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, पूर्वी चीन और दक्षिण चीन सागर की स्थिति और वैश्विक अर्थव्यवस्था शामिल है।
जापान टाइम्स की रपट के मुताबिक जी-7 सम्मेलन जापान के माई प्रांत के शिमा में 26-27 मई को होगा।
अगर आबे 31 मार्च को वाशिंगटन में होने वाले परमाणु शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगें तो फिर वह इस यात्रा में कनाडा भी जा सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि 2016 के वित्तीय बजट पर संसद में होने वाली बहसों के आधार पर आबे अपनी यात्राओं के बारे में अंतिम फैसला ले सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath