अहमदाबाद से शुरू होगा महिला गोल्फ टूर-2016

अहमदाबाद, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बीते वर्ष 11 विजेताओं के साथ देश का आधिकारिक महिला गोल्फ टूर ‘हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर’ का समापन हुआ और अब नए वर्ष में टूर्नामेंट आगाज के लिए भी तैयार है।

महिला गोल्फ टूर के आगामी संस्करण की शुरुआत बुधवार को अहमदाबाद के केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में होगी, जो सात जनवरी तक चलेगा।

सात लाख इनामी राशि वाले इस चरण में देश की 13 पेशेवर महिला गोल्फर हिस्सा लेंगी।

बीते वर्ष 18 चरणों में पांच बार विजेता रहीं दिल्ली की वाणी कपूर ने कुल 17,43,900 रुपये इनामी राशि अर्जित किए और लगातार दूसरे वर्ष प्लेयर ऑफ द ईयर चुनी गईं।

निश्चित तौर पर वह नए वर्ष पर अपने उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी।

वाणी को वर्ष के पहले टूर्नामेंट में पंचकुला की अमनदीप द्राल से कठिन चुनौती मिल सकती है। पिछले वर्ष गैर-पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर अमनदीप ने 13,59,935 रुपये इनामी राशि अर्जित किए और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गैर-पेशेवर खिलाड़ी रहीं।

कोलकाता की दिग्गज नेहा त्रिपाठी और स्मृति मेहरा बीते वर्ष क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं और अहमदाबाद में वे वाणी और अमनदीप को तगड़ी टक्कर दे सकती हैं।

स्मृति ने पिछले वर्ष दो खिताब जीते, वहीं नेहा बीते वर्ष के अपने दमदार प्रदर्शन में और सुधार लाना चाहेंगी।

अहमदाबाद में हिस्सा लेने वाली अन्य खिलड़ियों में दिल्ली की ही अंकिता तिवाना, चंडीगढ़ की सनिया शर्मा, पुणे की श्वेता गलांडे और किरन माथारू पर भी नजरें रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493