श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 5 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका की नौसेना ने जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में मंगलवार को कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, थलाई-मन्नार के उत्तर पश्चिम और डेफ्ट द्वीप के उत्तरी जल सीमा में मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं भी जब्त कर ली गई है।

नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को

मत्स्यपालन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

इस सप्ताह की यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले द्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में अवैध शिकार के लिए 31 दिसंबर को श्रीलंकाई नौसेना ने 29 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

श्रीलंका और भारत लंबे समय से मछुआरों के मुद्दे हल करने की कवायद में लगे हुए हैं। दोनों ही तरफ के मछुआरे अवैध रूप से एक-दूसरे देश की समुद्री सीमा में दाखिल होने की वजह से गिरफ्तार होते रहते हैं।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बार-बार घट रही गिरफ्तारी की ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।

लेकिन श्रीलंका सरकार अपने इस रुख पर कायम है कि वह भारतीय मछुआरों को अपनी समुद्री सीमा में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493