लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक माइकल बे ने पुष्टि की है कि वह लोकप्रिय फिल्म ‘ट्रांसफामर्स’ के पांचवे सीक्वल के साथ वापसी करेंगे। दरअसल, माइकल फिल्म का निर्देशन करेंगे।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, माइकल ने कुछ महीनों की अफवाहों पर विराम लगाते हुए रोलिंग स्टोन पत्रिका में यह खुलासा किया। इस दौरान वह युद्ध पर आधारित अपनी नई फिल्म ’13 हॉवर्स’ का प्रचार कर रहे थे।
मार्क वाह्ल्बर्ग की इस फिल्म के साथ वापसी की संभावना है। इससे पहले वह ‘ट्रांसफॉर्मर्स : एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ में दिखाई दिए थे।
‘ट्रांसफॉर्मर्स : एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ इस श्रृंखला की चौथी फिल्म थी। यह पहली फिल्म थी जो शिया ला बियौफ के बिना थी। इससे पहले की तीनों फिल्मों में नजर आए थे।
सूत्र के मुताबिक, अगली फिल्म के विवरण का खुलासा बाकी है। ‘ट्रांसफॉर्मर्स : एज ऑफ एक्सटिंक्शन’ के मार्क वाह्ल्बर्ग ही किरदार निभा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath