जेम्स बांड फिल्मों में वापसी कर सकते हैं क्रिस्टोफ

लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जेम्स बांड फिल्म की ‘स्पेक्टर’ श्रृंखला में विलेन ब्लोफील्ड का किरदार निभाने वाले क्रिस्टोफ वाल्ट्ज अगली बांड श्रंखला में भी काम कर सकते हैं।

फिल्म ‘स्पेक्टर’ के अंत में विलेन ब्लोफील्ड का किरदार जीवित था, इसलिए वह अगली श्रंखला में नजर आ सकता है।

वेबसाइट डेली स्टार डॉट यूके डॉट इन के अनुसार एक सूत्रों के हवाले से खबर है, ’59 वर्षीय इस अभिनेता ने दो फिल्मों को साइन किया है, लेकिन समस्या यह है कि वह सह-अभिनेता के तौर पर केवल डेनियल क्रैग के ही साथ काम करना चाहते हैं।’

सूत्र ने बताया, क्रैग की भूमिका के लिए अभिनेता का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

इससे पहले क्रिस्टोफ ने कहा था कि उनकी इस श्रृंखला में अब और काम करने की ख्वाहिश नहीं है।

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, क्रैग ने कम से कम एक और बांड फिल्म में अभिनय करने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए थे।

कई अलग-अलग रिपोर्ट के अनुसार, क्रैग के किरदार के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493