मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता गुलशन देवैया का कहना है कि कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘अ डेथ इन द गंज’ में अभिनेत्री तिलोत्तमा शोमा के साथ काम करना सुखद होगा।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले गुलशन देवैया ने तिलोत्तमा और कोंकणा अभिनीत वृत्तचित्र ‘नयनताराज नेकलेस’ में अतिथि भूमिका निभाई थी।
वहीं गुलशन (37) वर्षीय अभिनेता ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, “मेरी अगली फिल्म के बारे में छोटी सी खबर यह है कि मैं उसी स्टूडियो में वापसी कर रहा हूं और खुश हूं कि तिलोत्तमा शर्मा भी पूरी फिल्म में मेरे साथ होंगी।”
कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में विक्रांत मेसी, कल्कि कोचलिन, गुलशन देवैया, तनुजा मुखर्जी और ओम पुरी जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा तिलोत्तमा और कोंकणा के पूर्व पति रणवीर शौरी भी फिल्म में हैं।
dharmpath.com dharmpath