सीपीसी सेंट्रल कमिशन फॉर डिसिप्लीन इंस्पेक्शन (सीसीडीआई) ने एक बयान में कहा, “ल्यू शिलेन ने राजनीतिक अनुशासन व नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है।”
चाइना डेली के अनुसार, बयान में कहा गया है कि उन्होंने पार्टी की प्रमुख नीतियों की निराधार आलोचना की, अलग गुट बनाया और जांच में बाधा पहुंचाई।
ल्यू (60) ने रिश्वत ली, अपने पद का दुरुपयोग किया और वह अपने आसपास काम रहे लोगों के काम की निगरानी में असफल रहीं।
बयान के मुताबिक, ल्यू ने अधिकारियों की प्रोन्नति में संगठन के नियमों का गंभीर उल्लंघन किया, मुद्दों को वह संबंधित व्यक्तियों को रिपोर्ट करने में नाकाम रहीं और अपने पूर्व कार्य इकाई के चयनित लोगों को मेडल प्रदान किया।
बयान में कहा गया कि ल्यू द्वारा कमाई गई अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया गया है और मामला अभियोजक को सौंप दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath