इस्लामाबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद अब बेलारूस की राजधानी मिंस्क की सिस्टर सिटी होगी, यह जानकारी मंगलवार को मीडिया को दी गई।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हाल ही में बेलारूस की यात्रा की थी, जहां दोनों ही देशों ने इस्लामाबाद और मिंस्क को सिस्टर सिटी बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के ऑनलाइन संस्करण में छपी खबर के अनुसार, “दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक, दोनों राजधानियों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी होगी, जिनमें नगरपालिका निकाय और युवा विकास प्रमुख है।”
इस्लामाबाद पहले ही कई प्रमुख शहरों की सिस्टर सिटी है, जिनमें अम्मान, अंकारा, बीजिंग, सियोल, मैड्रिड और जर्काता प्रमुख हैं।
पाकिस्तान के दूसरे शहर भी दुनियाभर के कम से कम तीन दर्जन शहरों के साथ सिस्टर सिटी के रूप में जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान में सबसे लाहौर को 1975 में इस्तांबुल का सिस्टर सिटी घोषित किया था।
dharmpath.com dharmpath