नन्दीश संधू किसी को धोखा नहीं देंगे : दोस्त

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता नन्दीश संधू और अभिनेत्री रश्मि देसाई के बीच रिश्तों में दरार आ गई है, वहीं दोनों की दोस्त डीजे गौरी का कहना है कि नन्दीश किसी को धोखा नहीं देंगे।

नन्दीश और रश्मि ने तलाक के दस्तावेज भरे हैं।

गौरी ने बताया, “मैं नन्दीश और रश्मि दोनों का सम्मान करती हूं। नन्दीश और मैं पुराने दोस्त हैं और हमारी गहरी दोस्ती है और हम ‘उतरन’ (टेलीविजन धारावहिक) के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं। नन्दीश बहुत सम्मानजनक हैं और मैं उन्हें पिछले छह सालों से जानती हूं और मुझे पता है कि वह किसी को धोखा नहीं देंगे।”

नन्दीश को ‘कस्तूरी’, ‘उतरन’, ‘बेइंतहा’ जैसे धारावाहिकों में देखा गया है। वहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि वह किसी के साथ डेट नहीं कर रहे हैं।

गौरी ने कहा, “मैं हैरान हूं कि जब इस तरह की अफवाहें हैं तो रश्मि अब तक चुप क्यों है और उन्होंने कुछ क्यों नहीं कहा। मुझे उम्मीद है कि वह नन्दीश के लिए कुछ कहेंगी।”

नन्दीश और रश्मि फरवरी 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन, अब उनकी शादी मुश्किलों में है। दोनों को एक साथ ‘नच बलिए’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे धारावाहिकों में देखा गया है। फिलहाल दोनों ने अलग रहने का फैसला किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493