इंग्लैंड के प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए रूनी

लंदन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान वेन रूनी को लगातार दूसरे वर्ष इंग्लैंड का साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल चुना गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इंग्लैंड के फुटबाल संघ (एफए) के हवाले से कहा कि सोमवार की मध्यरात्रि को अवार्ड के लिए मतदान की समयसीमा समाप्त होने के बाद रूनी सबसे आगे रहे।

इंग्लैंड सपोर्टर्स क्लब द्वारा करवाए गए इस सर्वे में पिछले कुछ सप्ताह से मतदान खिड़की खुली हुई थी।

इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले रूनी ने हाल ही में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड स्थापित किया और उन्हें चौथी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ इंग्लिश खिलाड़ी को दिए जाने वाले पीओटीवाई अवार्ड के लिए चुना गया।

रूनी ने 2015 में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए कुल आठ मैच खेले और पांच गोल दागे। इस दौरान स्विट्जरलैंड के खिलाफ पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल करने के साथ ही उन्होंने करियर के कुल गोलों की संख्या 50 कर ली और बॉबी चार्ल्सटन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

रूनी को मार्च में बर्लिन में जर्मनी के खिलाफ होने वाले मैच और वेंब्ले स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493