खार्तूम, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण सूडान के साथ 2011 से सीमा व्यापार बंद होने से सूडान को करीब सात अरब डॉलर का घाटा हुआ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को सूडान के विदेश मंत्री कमाल-एडिन इस्माइल ने कहा, “दक्षिण सूडान के साथ सीमा सील होने और दोनों देशों के बीच व्यापार बंद होने से सूडान पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।”
उन्होंने कहा, “सूडान को दक्षिण सूडान के साथ व्यापार बंद होने से सात अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।”
सूडान पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट (एसपीएलएम) के उत्तर क्षेत्रीय विद्रोहियों द्वारा दक्षिण सूडान सीमा से लगे सूडान के दक्षिण कोडरेफन प्रांत में विद्रोह किए जाने के कारण सूडान ने जून 2011 के बाद से दक्षिण सूडान के साथ लगी सीमा बंद कर दी है।
dharmpath.com dharmpath