चीन में भूस्खलन के शिकार 58 लोगों के शव बरामद

अभियान के कमान मुख्यालय के मुताबिक 77 लोग अभी लापता हैं।

आपदास्थल से निकाले गए कुल 58 शवों में से 52 की पहचान लापता के रूप में हुई है, जबकि आपदा स्थल पर काम करनेवाले कर्मचारी अन्य छह की पहचान करने में लगे हैं।

भूस्खलन की घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती 17 लोगों में से 10 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

भूस्खलन के लिए जिम्मेदार 11 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें कंपनी का एक कानूनी प्रतिनिधि व एक उप प्रबंधक भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि शेंझेन शहर के हेंगताईयू औद्योगिक क्षेत्र में 20 दिसंबर को निर्माण अपशिष्टों का एक अंबार धंस गया था, जिसके कारण 33 इमारतें ध्वस्त हो गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493