नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। इंटरनेट टीवी, स्मार्टफोन जैसे विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली चीन की कंपनी लेटीवी सैमसंग के एक पूर्व अधिकारी की भारत में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्त कर सकती है। यह जानकारी उद्योग के एक उच्चस्थ सूत्र से बुधवार को मिली।
सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड से किसी अधिकारी को नियुक्त करना अंतर्राष्ट्रीय बाजार और उपभोक्ताओं की कल्पना पर प्रभुत्व हासिल करने से उनके मजबूत इरादे का पता चलता है।”
सूत्र ने हालांकि नियुक्ति के लिए किसी का भी नाम नहीं लिया।
कंपनी ने मंगलवार को भारतीय बाजार में ले 3डी हेलमेट, लेमे ब्लूटुथ हेडफोन और सुपर साइकिल लांच की है।
अधिकारियों ने कहा कि कंपनी 20 जनवरी को दो फोन लांच करेगी।
बीजिंग की कंपनी लेशी इंटरनेट इंफोर्मेशन एंड टेक्न ोलॉजी यानी, लेटीवी की स्थापना नवंबर 2004 में हुई थी। कंपनी इंटरनेट टीवी, वीडियो प्रोडक्शन और वितरण, स्मार्ट गैजेट और इंटरनेट तथा ई-कॉमर्स से जुड़ी सुपर इलेक्ट्रिक कारों के लिए बड़े स्क्रीन एप्लीकेशन क्षेत्र में कारोबार करती है।
dharmpath.com dharmpath