पीएम आवास के पास बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन

72e550d68cc78fcaaefb99562dbe657e_fullनई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के सदस्यों ने रविवार को सात, रेस कोर्स मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार और केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच में दखल देने के मामले में दो केंद्रीय मंत्रियों- कानून एवं न्याय मंत्री अश्विनी कुमार और रेल मंत्री पवन कुमार बंसल- के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री से भी इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के सरकारी आवास के पास उनका पुतला भी फूंका. पुलिस ने हालांकि प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए नाकेबंदी कर रखी थी, लेकिन वे दो नाके तोड़ने में सफल रहे.

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें की.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. सात, रेस कोर्स मार्ग के साथ-साथ मध्य दिल्ली के कई इलाकों में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत किसी भी स्थान पर चार से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं है.”

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, रेस कोर्स रोड मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है. मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया, “रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन आम लोगों के लिए पूर्वाह्न् 11 बजे से अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है.”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493