फ्रांस : लौवर संग्रहालय के पर्यटकों की संख्या में 6.4 फीसदी की गिरावट

दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय और फ्रांस के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में से एक लौवर संग्रहालय में 2015 में 87 लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि 2014 में संग्रहालय में 93 लाख पर्यटक आए थे।

बयान में कहा गया, “जनवरी एवं नवम्बर में हुई दुखद घटनाओं ने राष्ट्रीय एवं स्कूल पर्यटकों की उपस्थिति को प्रभावित किया है। कहा गया कि फ्रांस के पर्यटकों की संख्या में 28.3 फीसदी की गिरावट आई है।”

विदेशी पर्यटकों के लिए फ्रांस में लौवर संग्रहालय मुख्य पर्यटन स्थल है। यह कुल पर्यटक संख्या में 78 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है।

लौवर संग्रहालय घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा संख्या अमेरिकियों की होती है। दूसरे स्थान पर चीनी पर्यटक होते हैं। पिछले साल चीन से 86 फीसदी से ज्यादा लोग इस संग्रहालय को देखने आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493