मैं नहीं ले रही तलाक: चित्रांगदा

Chitrangada-Randhawaपिछले कई दिनों से बॉलिवुड ऐक्टर चित्रांगदा सिंह की तलाक की खबरें चर्चा में थीं। कहा जा रहा था कि चित्रांगदा और उनके पति गोल्फर ज्योति रंधावा कोर्ट में देखे गए थे। यहां दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक की अर्जी दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को उनके फैसले पर दोबारा सोचने को कहा था और सुनवाई की अगली तारीख 11 नवंबर दी थी। चित्रांगदा ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है।

चित्रांगदा के अनुसार वे अपने पति ज्योति रंधावा के साथ कोर्ट में अपने फैमिली प्रॉपर्टी के एक मामले को लेकर गई थीं। मामला थोड़ा लंबा चला इसलिए उन्हें लगभग पूरा दिन कोर्ट में रहना पड़ा। वहीं ज्योति रंधावा से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। चित्रांगदा की शादी 12 साल पहले जाने माने गोल्फर ज्योति रंधावा से हुई थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है।

इससे पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में चित्रांगदा ने कहा था कि किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए उसे वक्त देना पड़ता है। मुझे अपनी शूटिंग के चक्कर में दिल्ली-मुंबई ही नहीं बाहर भी आना-जाना पड़ता है। ऐसे में परिवार को टाइम देना मुश्किल हो जाता है, फिर भी मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती हूं परिवार को वक्त देने की। चित्रांगदा ने कहा था कि मैं भी इंसान हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं सुपर वुमन हूं, जो हर चीज पर्फेक्टिली मैनेज कर सकूं।

पिछले दिनों छपे इस इंटरव्यू के आधार पर चित्रांगदा की तलाक की खबरों को सही माना जा रहा था, लेकिन चित्रांगदा ने कहा कि वे दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं। वे प्रॉपर्टी के मामले को लेकर कोर्ट गए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493