वाडा ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि आयोग अगले सप्ताह 14 जनवरी को म्यूनिख में संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्ट जारी करेगा।
इस संबंध में वाडा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “रिचार्ड पाउंड अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स में डोपिंग के आरोपों की जांच में सामने आए नतीजों का खुलासा करेंगे।”
बयान के मुताबिक, “रिपोर्ट में आयोग के आचारण संबंधी तथ्यों को भी शामिल किया जाएगा, जो वाडा के नियमों से उलट और आपराधिक प्रकृति का हो सकता है।”
वाडा ने पिछले साल नवंबर में रिपोर्ट का पहला हिस्सा जारी किया था, जिसमें रूस में सरकार प्रायोजित डोपिंग का आरोप लगाया था। साथ ही आईआईएफ में भी उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार की बात कही गई थी। इस रिपोर्ट से खेल जगत में तहलका मच गया था।
dharmpath.com dharmpath