बंदूक नियंत्रण मामले में ओबामा के आंसू असली : ट्रंप

वाशिंगटन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के बंदूक नियंत्रण के उपायों से असहमत हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस मामले में ओबामा के आंसू असली थे।

वाशिंगटन, 7 जनवरी (आईएएनएस)। रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनने के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह राष्ट्रपति बराक ओबामा के बंदूक नियंत्रण के उपायों से असहमत हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस मामले में ओबामा के आंसू असली थे।

ट्रंप ने बुधवार को फाक्स न्यूज से कहा, “मुझे लगता है कि उनकी (ओबामा की) भावना अच्छी है।” ट्रंप से इस बारे में राय मांगी गई थी कि 2012 में सैंडी हुक एलीमेंट्री स्कूल में बच्चों की हत्या का जिक्र करते हुए ओबामा के रो पड़ने पर उनका क्या कहना है।

ओबामा ने मंगलवार को देश में बंदूक की बिक्री पर काबू पाने के लिए कई कार्यकारी उपायों का ऐलान किया।

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति की भावना अच्छी है। गलती उनके प्रयासों के पीछे छिपी सोच में है। ट्रंप ने अपनी यह बात दोहराई कि बड़े पैमाने पर होने वाली गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों के पास बंदूक हो, न कि कम लोगों के पास।

ट्रंप ने कहा, “मैं सच में मानता हूं कि वह (ओबामा) सच्चे मन से यह काम कर रहे हैं। यह कहने से हो सकता है कि मेरी रेटिंग में पांच फीसदी की गिरावट आ जाए, लेकिन मैं मानता हूं कि वह सच्चे हैं।”

राष्ट्रपति पद की दौड़ को निगाह में रखते हुए उन्होंने ओबामा के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी की दौड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन पर भी शाब्दिक हमले किए।

ट्रंप ने कहा, “ओबामा की कोशिश दूसरे संशोधन (जिसके तहत अमेरिकियों को हथियार रखने का अधिकार मिला है) में से एक-एक टुकड़े को निकाल कर इसे वहां पहुंचाना है, जहां इसका वजूद ही न रह जाए। जबकि, लोग सुरक्षा चाहते हैं। इस मामले में मेरा मानना है कि हिलेरी, ओबामा से भी खराब है। वह सभी के हाथों से बंदूक छीन लेना चाहती हैं।”

ट्रंप ने बाद में बुधवार को सीएनएन से कहा कि ओबामा को अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए विधायी तरीका अपनाना चाहिए न कि कार्यकारी।

ट्रंप ने कहा, “हमें दूसरे संशोधन की हिफाजत करनी ही होगी। हमारे पास इसका कोई विकल्प नहीं है। हमें यह करना ही होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493