सऊदी अरब ने यमन में दूतावास पर हमला किया : ईरान

तेहरान, 7 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान ने गुरुवार को कहा कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने यमन की राजधानी साना स्थित उसके दूतावास पर हमला किया है।

तेहरान, 7 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान ने गुरुवार को कहा कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने यमन की राजधानी साना स्थित उसके दूतावास पर हमला किया है।

ईरान के सरकारी आईआरआईबी टीवी के हवाले से द गार्डियन ने रपट दी है कि हमले में कुछ गार्ड जख्मी हुए हैं।

आईरिब टीवी के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन जाबेर अंसारी ने कहा, “दूतावास भवन को हुए नुकसान और कुछ कर्मचारियों के घायल होने के लिए सऊदी अरब जिम्मेदार है।”

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के प्रवक्ता ने कहा है कि इस दावे की जांच की जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493