नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग के चौथे संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को की गई। लीग की शुरुआत 18 जनवरी से भुवनेश्वर में होगी। लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच रांची में होंगे।
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग के चौथे संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार को की गई। लीग की शुरुआत 18 जनवरी से भुवनेश्वर में होगी। लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच रांची में होंगे।
चार साल में यह तीसरी बार है कि लीग का फाइनल रांची में खेला जाएगा।
लीग में शहर पर आधारित छह फ्रैंचाइजियां शामिल हैं जिनमें चंडीगढ़ की जेपी पंजाब वॉरियर्स, दिल्ली वेबराइडर्स, कलिंगा लांसर्स, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स, दबंग मुंबई, और मौजूदा चैम्पियन रांची रेज शामिल हैं।
लीग का पहला मैच 18 जनवरी को कलिंग लांसर्स और उत्तर प्रदेश विजार्डस के बीच खेला जाएगा।
लीग के मैचों का समय दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तय किया गया है। मैच शाम छह बजे से शुरू होंगे।
20 फरवरी को खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल और 21 फरवरी को तीसरे स्थान के लिए खेले जाने वाले मैच शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे।
वहीं 20 फरवरी को खेला जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल और 21 फरवरी को खेला जाना वाला फाइनल भी शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे।
लीग की मौजूदा चैम्प्यिन रांची रेज 19 जनवरी को जेपी पंजाब से भिड़ेगी। अगले दिन जेपी पंजाब का मुकाबला दिल्ली वेबराइडर्स से होगा।
मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 21 जनवरी को लासंर्स के खिलाफ करेगी।
बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में पहला मैच 26 जनवरी को रांची रेज और दिल्ली वेबराइडर्स के बीच होगा।
दिल्ली वेबराइडर्स अपने घरेलू मैदान मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पहला मैच एक फरवरी को खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath