समिति की ओर से जारी बयान के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को प्रार्थनाएं करने के बाद शिया नेता को फांसी देने के सऊदी अरब के अमानवीय और खतरनाक कृत्य के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।
बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि वह इस संबंध में सऊदी प्रशासन को स्पष्ट संदेश भेजे।
ईरान में शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन व्यापक स्तर पर होंगे।
सऊदी अरब सरकार द्वारा शिया नेता निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी देने के विरोध में ईरान में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरान में प्रदर्शनकारियों ने बीते शनिवार को सऊदी अरब के दूतावास और वाणिज्यदूतावास के कुछ हिस्सों में आग लगा दी थी।
इसके बाद रविवार को सऊदी अरब ने ईरान के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए थे।
अरब के कुछ अन्य देशों ने भी ईरान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath