सऊदी अरब ने पाकिस्तान के साथ साझा चुनौतियों पर चर्चा की

इस्लामाबाद, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सऊदी अरब और पाकिस्तान ने ‘साझा चुनौतियों’ से निपटने पर चर्चा की। यह चर्चा सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल बिन अहमद अल-जुबेर और पाकिस्तान के नेताओं के साथ हुई।

अदेल ने पाकिस्तान की एक दिवसीय यात्रा के दौरान यहां के अधिकारियों से बातचीत की। वह गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ से मिले। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से भी चर्चा की।

अदेल ने कहा कि दोनों देशों ने ‘रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और हर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के विक्लपों’ पर चर्चा की।

‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ की ओर से जारी बयान के अनुसार, अदेल ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से मुलाकात के दौरान ‘क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति’ पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अदेल प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मिले और क्षेत्रीय सुरक्षा तथा आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493