मॉस्को, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ऑल रशिया एथलेटिक्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष वालेटिन बालाखनिचेव ने अंतर्राष्ट्रीय एथेलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) द्वारा उपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंध को गलत बताया है।
आईएएएफ ने ऑनलाइन एक बयान जारी कर कहा है, “बालाखनिचेव को ट्रेक एंड फील्ड खेल से अजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है। वह किसी भी प्रकार से खेल का हिस्सा नहंीं बना सकते।”
बालाखनिचेव जो आईएएएफ के कोषाधय्क्ष भी रह चुके हैं, ने इस फैसले की निंदा की है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, बालाखनिचेव ने कहा, “यह फैसला बिल्कुल बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।”
उन्होंने इस फैसले पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इस फैसले में विरोधाभास है और उन्होंने इसके खिलाफ अपील करने के लिए अपने वकील से बात कर ली है।
वही रूस के खेल मंत्री विटली मुटको ने कहा है कि इस फैसले की उम्मीद पहले से ही थी और इसके खिलाफ अपील करने का कोई मतलब नहीं है।
आईएएएफ की एथिक्स कमेटी ने बालाखनिचेव पर जबरन धन वसूली और रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने पर 25,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।
dharmpath.com dharmpath