ब्रसेल्स में मिला पेरिस हमले के संदिग्ध का ठिकाना

पेरिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बेल्जियम के अभियोजकों ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्हें बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में एक अपार्टमेंट मिला है, जहां पेरिस हमले के बाद एक जिहादी छिपा हुआ था। हमला 13 नवम्बर, 2015 को हुआ था।

बीबीसी की रपट के मुताबिक, शएरबीक जिले में स्थित एक अपार्टमेंट में पुलिस को विस्फोटक, हस्तनिर्मित बेल्ट और भगोड़े सालाह अब्दसलेम की अंगुलियों के निशान मिले हैं।

अपार्टमेंट को गलत नाम से किराए पर लिया गया था। जिस व्यक्ति ने इस गलत नाम का इस्तेमाल किया था, वह पहले से ही हिरासत में है।

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमलावरों ने फ्रांस की राजधानी में छह स्थानों में हमले कर 130 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493